कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे के भाई ने पार्टी जिला महामंत्री को मारी गोली

1/1/2020 3:13:53 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज गोलीकांड के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। कांग्रेस के जिला महामंत्री इकबाल खान को गोली मार दी गई। गोली उनकी उंगली में लगी। इस मामले में आरोप पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. सत्यदेव कटारे के बेटे और पूर्व कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे पर लगा है। पुलिस ने योगेश कटारे और उनके साथियों पर एफआईआर दर्ज की है।

वहीं ये घटना भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में मंगलवार देर रात की है। कैलाश नगर में अपने घर के पास योगेश कटारे अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। उसी दौरान ऐशबाग इलाके में रहने वाला इकबाल खान नाम का शख्स वहां अलाव के पास खड़ा हो गया। योगेश कटारे ने अलाव के पास से इकबाल को हटाते हुए उसके साथ अभद्रता की। विवाद बढ़ता, इससे पहले इकबाल खान अपने दोस्त गुड्डू चौहान के घर पहुंच गया। पीछे से आए योगश कटारे और उसके साथियों ने इकबाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। योगेश ने इकबाल पर अपनी पिस्टल तान दी। इकबाल ने पिस्टल पकड़ ली और इसी बीच गोली चल गई। जो इकबाल के हाथ की उंगली को चीरते हुए निकल गई। घायल इकबाल को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इकबाल के उंगली में 18 टांके लगे और सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

वहीं इकबाल ने बताया कि कैलाश नगर में रहने वाले उसके दोस्त गुड्डू चौहान के भांजा हुआ है। उसी की बधाई देने के लिए वो कैलाश नगर जा रहा था। रास्ते में योगेश कटारे का घर है। वहीं पर विवाद शुरू हुआ। इकबाल ने बताया कि गुड्डू चौहान अस्पताल से घर लौट रहा था। इसी वजह से वो योगेश कटारे के घर पास अलाव के पास खड़ा हो गय। बस उसी के बाद ये सारा विवाद हुआ। पुलिस ने इकबाल के बयान के आधार पर योगेश कटारे और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। जिस पिस्टल से गोली चली। उसकी जांच की जा रही है। यह पिस्टल लाइसेंसी है या फिर अवैध।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News