Punjab Kesari MP ads

शर्मनाक: मछली पकड़ने की बात पर दोस्त के साथ मिलकर भाई ने भाई की जान ले ली, आरोपी गिरफ्तार

Tuesday, Jul 20, 2021-08:51 PM (IST)

इंदौर (गौरव कंछल): इंदौर के कालाकुंड रेलवे स्टेशन के पास मछली पकड़ने की बात को लेकर भाई ने भाई की हत्या कर दी। मामला 17 जुलाई का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कालाकुंड के समीप स्टॉप डेम पर एक युवक का शव पड़ा है जिसके बाद सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची। सिमरोल पुलिस द्वारा जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त कालाकुंड निवासी सेवाराम कोहली के रूप में हुई। सेवाराम के शरीर पर चोट के निशान होने के चलते पुलिस द्वारा हत्या की आशंका को लेकर जांच की गई वहीं इस हत्याकांड को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया।

PunjabKesari, murder, brother, killer, crime, Indore, Madhya Pradesh

इंदौर जिले की सिमरोल पुलिस द्वारा कालाकुंड रेलवे स्टेशन के समीप स्टॉप डेम पर कालाकुंड निवासी सेवाराम कोहली की हत्या के मामले में सेवाराम के भाई रमेश और उसके साथी छितरसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सेवाराम और रमेश का विवाद स्टॉप डेम से मछली पकड़ने के लिए कर हुआ था। मछली पकड़ने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद रमेश और छितरसिंह ने सेवाराम की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि सेवाराम द्वारा स्टॉप डेम तौर पर एकाधिकार जमाया जाता था। वहीं स्टाफ डेम से किसी अन्य व्यक्ति को मछली पकड़ने नहीं दी जाती थी। इसी बात को लेकर रमेश और सेवाराम के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद सेवाराम के एकाधिकार को खत्म करने के लिए रमेश ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने पूरे मामले में रमेश और छितरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जप्त कर ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News