BSP MLA रामबाई होली मिलन समारोह में हुई शामिल, पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों को दिया आश्वासन

3/21/2022 12:26:58 PM

 दमोह (इम्तियाज़ चिश्ती): पथरिया से बसपा विधायक रामबाई ने तहसील पथरिया के ग्राम सूखा में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। यहां विधायक को ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया। इसके ही साथ क्षेत्र वासियों ने पेयजल की समस्या से रामबाई को अवगत कराया। जिसके बाद विधायक रामबाई ने गंभीरता को समझते हुए जल समस्या से निजात मिलने की बात कही। वहीं बसपा विधायक ने केन्द्र और राज्य सरकारों का भी आभार माना। उन्होंने कहा कि पथरिया क्षेत्र को अच्छी योजनाएं दी है। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों को जल संरक्षण करने के गुण भी बताये।

बसपा विधायक ने सरपंच और सचिव को कहा 'गुरू'

उन्होंने सरपंच और सचिव को मौके पर बुलाकर दोनों को गुरु कहकर संबोधित करते हुए कहा कि गुरु यहां की समस्या का निदान चाहिए। चाहे जो करना पड़े। पथरिया विधायक के पहुंचते ही स्थानीय लोग बेझिजक होकर अपनी बात रखते हैं और उनकी समस्याओं का निधन भी होता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News