Punjab Kesari MP ads

बसपा विधायक रामबाई को बड़ी राहत, देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में पति को मिली क्लीन चिट

Saturday, Sep 07, 2019-12:08 PM (IST)

दमोह: दमोह जिले के पथरिया से बसपा विधायक रामबाई को बड़ी राहत मिली है। बसपा विधायक के पति गोविन्द सिंह कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे, जिसमें पुलिस ने उन्हें चार्जशीट में क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्ज शीट पेश की। जिसमें रामबाई के पति के खिलाफ इस हत्याकांड में कोई सबूत नहीं मिलने की बात कही है। 


PunjabKesari

दरअसल, मार्च 2018 में दमोह जिले के हटा में कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या हो गई थी। कांग्रेस विधायक के परिजनों ने इस हत्याकांड में पथरिया बसपा विधायक के पति गोविंद सिंह सहिच 7 अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने रमाबाई के पति गोविंद सिंह, देवर कौशलेंद्र सिंह, भतीजा गोलू सिंह, श्रीराम शर्मा, अमजद पठान, लोकेश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के बेटे इंद्रपाल पटेल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की की थी। मामले में विधायक के कुछ रिश्तेदार अभी जेल में हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News