ओवरटेक करने के चक्कर में बस डिवाइडर से जा टकराई, 15 घायल

12/21/2018 4:57:49 PM

ग्वालियर: ओवरटेक कर जल्दी निकलने की होड़ में तेज रफ्तार बस बेकाबू हो गई। सड़क पर लहराते हुए बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना गुरुवार शाम 4 बजे हजीरा थाना के पास एबी रोड की है। इसमें 15 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4 बजे बस (एमपी06 पी-1153) यात्रियों को लेकर बस स्टैंड से मुरैना के लिए निकली थी। गोला का मंदिर चौराहा से बस चालक रवि सिकरवार ने आगे जा रही बस को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया। दोनों में आगे निकलकर पहले सवारी उठाने की होड़ शुरू हो गई। अभी हजीरा थाना पार कर एबी रोड पर बस पहुंची ही थी कि आगे जगह दिखने पर रवि ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार होने के चलते बस बेकाबू होकर सड़क पर लहराने लगी। लहराते हुए बस डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

PunjabKesari


हादसे में 15 घायल, 4 अस्पताल में भर्ती
घटना में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 7 लोगों को जेएएच भेजा गया था। इनमें से 4 को हालात गंभीर होने पर भर्ती किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News