Punjab Kesari MP ads

जबलपुर के कटंगी में पलटी बस, दो की मौत

Monday, Dec 30, 2019-01:37 PM (IST)

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के कटंगी में सवारियों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। बस जबलपुर से सागर जा रही थी। 

बताया जा रहा है कि बस सोमवार सुबह 8:20 पर दीनदयाल चौक से छूटी थी, इसके बाद सूरतलाई पहुंचते ही बस ने सड़क पर जा रहे एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य की मौत की सूचना भी सामने आ रही है।

PunjabKesari

घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब 40 लोगों को मामूली चोट आई है। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। सूचना मिलने के बाद माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News