गोडाउन में जाकर व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Friday, May 20, 2022-12:41 PM (IST)

खरगोन (ओम रामनेकर): शहर में बीती रात एक व्यापारी के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली मारने का कारण फिलहाल अज्ञात है। बताया जा रहा है। बस स्टैंड क्षेत्र में गोली बिस्किट व्यापारी के 28 वर्षीय बेटे हितेश गंगवानी निवासी गावशिंदे कॉलोनी ने रात 11 बजे खुद को दाई कनपटी पर गोली मारने से हडकंप मच गया।

PunjabKesari

गोडाउन में जाकर मारी गोली: पुलिस 

मृतक हितेश का मोबाइल रात 9 बजे से बंद था। गोली की आवाज के बाद आसपास के लोगों को जानकारी लगने पर व्यापारी को सूचना दी। शहर में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। मौके पर एएसपी मनीष खत्री और एसडीओपी रोहित आलावा समेत पुलिस बल पहुंच गया। एसडीओपी रोहित आलावा ने मीडिया को बताया कि व्यापारी का बस स्टेंड क्षेत्र में गोडाउन है। युवक ने अपने गोडाउन में खुद ही गोली मारी है।

PunjabKesari

अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी मौत 

कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कारण अज्ञात है। जिला अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ. कुंदन सिंह सिसौदिया का कहना है कि मृत अवस्था में युवक को जिला अस्पताल लाया गया था। गोली लगने से युवक की मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में और साफ हो जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News