Punjab Kesari MP ads

सड़क पर गिरे फौजी को लोगों ने CPR देकर बचाई जान, कई मिनटों की कोशिश के बाद लौटी सांसें

Monday, Mar 23, 2026-02:08 PM (IST)

मुरैना (रोहित शर्मा) : मुरैना में इंसानियत की एक मिसाल उस वक्त देखने को मिली, जब एक फौजी का अचानक सड़क पर दिल धड़कना बंद हो गया। मौके पर मौजूद जागरूक लोगों ने बिना देर किए हिम्मत दिखाई और तुरंत CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू कर दिया। कई मिनट तक लगातार प्रयास के बाद फौजी की सांसें वापस लौट आईं और उसे मौत के मुंह से खींच लाया गया।

इस दौरान मौजूद लोगों ने न सिर्फ हिम्मत दिखाई, बल्कि बीमार व्यक्ति का हौसला भी बनाए रखा, जिससे एक अनमोल जिंदगी बच सकी। हालांकि, इस मानवीय पहल के बीच एक चौंकाने वाली तस्वीर भी सामने आई। आरोप है कि पास के एक निजी अस्पताल ने गंभीर हालत में पहुंचे फौजी को तत्काल इलाज देने में आनाकानी की। अस्पताल के इस रवैये ने मानवता और चिकित्सा सेवा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर CPR न दिया जाता, तो शायद जान बचाना मुश्किल हो जाता। वहीं निजी अस्पताल की कथित लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News