Punjab Kesari MP ads

युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल पर बड़ा अपडेट! जानिए कितने दिन का बचा स्टॉक

Monday, Mar 23, 2026-12:04 PM (IST)

ग्वालियर: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि राहत की खबर यह है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

ग्वालियर में हाल ही में कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई प्रभावित होने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। खासकर सनातन धर्म मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों ने सप्लाई संकट की आशंका जताई। लेकिन प्रशासन ने इसे महज तकनीकी कारण बताया।

सबसे बड़ी राहत की खबर:

प्रशासन के अनुसार रायरू डिपो में पेट्रोल और डीजल का इतना स्टॉक मौजूद है कि जिले में 25 से 30 दिनों तक सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

निगरानी भी सख्त:

प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी तरह की कालाबाजारी या जमाखोरी पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। कुल मिलाकर, भले ही अंतरराष्ट्रीय हालात तनावपूर्ण हों, लेकिन फिलहाल स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाहों से बचें और बेवजह घबराहट में ईंधन स्टॉक करने से भी बचें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News