Punjab Kesari MP ads

महिला कांग्रेस में बड़ा भूचाल! प्रदेश से बूथ तक पूरी टीम भंग, अब नए चेहरों की होगी एंट्री

Saturday, May 16, 2026-06:26 PM (IST)

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba ने प्रदेश से लेकर जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के लिए संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी के तहत नई कार्यकारिणी के गठन से पहले मौजूदा टीम को भंग किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने स्पष्ट किया कि नई टीम में उन्हीं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी, जिन्होंने सदस्यता अभियान, जनसंपर्क, संगठनात्मक गतिविधियों और संघर्षशील भूमिका में सक्रिय भागीदारी निभाई है। साथ ही संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी सक्रियता को भी अहम आधार बनाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है, जिसमें कई नए चेहरों को मौका मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और महिला कांग्रेस के भीतर नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News