Punjab Kesari MP ads

BJP में नई सूची जारी, सात मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान, देखें किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Monday, Aug 31, 2026-07:02 PM (IST)

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद सात मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची में युवा मोर्चे से लेकर महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चे तक जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की ओर से जारी सूची के मुताबिक युवा मोर्चे की जिम्मेदारी वैभव बैस को सौंपी गई है। वहीं महिला मोर्चे का प्रभारी सुभाष तिवारी को बनाया गया है। किसान मोर्चे की जिम्मेदारी पूनम चंद्राकर को दी गई है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग मोर्चे का प्रभारी लखनलाल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चे का प्रभारी शिरिष अग्रवाल और अनुसूचित जाति मोर्चे की जिम्मेदारी डॉ. गुलाब टिकरिहा को सौंपी गई है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी मनोज जैन को नियुक्त किया गया है।

देखें सूची
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News