सिवनी में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा...

4/11/2024 10:40:00 AM

सिवनी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को अचानक लखनादौन बीजेपी कार्यालय पहुंच गए। यहां पर मुख्यमंत्री के आने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव नरसिंहपुर पहुंचे थे। अचानक मौसम खराब हो गया जिसके कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद सीएम ने वाया रोड़ जबलपुर पहुंचने का निर्णय लिया।

PunjabKesari
 इस दौरान मुख्यमंत्री का काफिला लखनादौन बीजेपी कार्यालय पर पहुंचा। यहां पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत की, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि आप और हम प्रदेश और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की सूची बनाकर जन-जन तक पहुंचाए।

PunjabKesari
 मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ यहां पर मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सब प्रत्याशी और सब कुछ भूल कर हमें सिर्फ कमल के फूल के लिए लड़ना है कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ जबलपुर के लिए रवाना हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News