मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीच सड़क पर अचानक क्यों रुकवा दिया काफिला, जानिए पूरा मामला....

4/19/2024 12:06:43 PM

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सिमरिया - मोहंद्रा के बीच एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटनास्थल से मुख्यमंत्री मोहन यादव का काफिला निकल रहा था। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और घायल को अपने कारकेट की एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। यह घटना सिमरिया थाना क्षेत्र की है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से चरणदास कुशवाहा निवासी पन्ना की मौत हो गई। जबकि हरिमोहन नाम का व्यक्ति घायल हो गया था। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि इस दौरान मोहन यादव का काफिला गुजर रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने रास्ते में हादसे को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवाया और अपने काफिले में मौजूद एंबुलेंस से घायल को तत्काल अस्पताल के लिए भिजवाया। इसके साथ ही जिला प्रशासन को घायल के इलाज के लिए निर्देशित किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News