Punjab Kesari MP ads

सिविल सर्जन डॉक्टर ने ससुराल में लगाई फांसी, मौत, मचा हड़कंप

Sunday, Aug 07, 2022-04:12 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): बड़वाह में पदस्थ सिविल सर्जन डॉक्टर ने अपने ससुर के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। मृतक डॉक्टर के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। वही पूरे मामले की जांच भी कर रही है।

PunjabKesari

पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। यहां अपने ससुर के घर में आकर बड़वाह में पदस्थ डॉ अनिल सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस के मुताबिक डॉ अनिल सोलंकी शराब के आदि थे जिसका रिहैब सेंटर में इलाज चल रहा था और डॉक्टर को ही दिखाने बड़वाह से इंदौर आए थे। देर रात अपने ससुर के घर पर उन्होंने शराब पी ली थी और उसी दौरान घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News