Rang Panchami 2022 पर निकलने वाली गेर के बाद फौरन बाद सफाई शुरू, सड़कों पर उतरा निगम अमला

3/22/2022 4:35:22 PM

इंदौर (गौरव कंछल): देशभर में स्वच्छता में नंबर वन इंदौर हमेशा स्वच्छता के लिए मुस्तैद रहता है। विश्व प्रसिद्ध रंग पंचमी (Rang Panchami 2022) पर निकलने वाली गेर के बाद तत्काल सफाई शुरू हुई। इसके लिए सड़कों पर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) का अमला उतारा और फौरन सफाई करने लगा। गेर खत्म होते ही सफाई कर्मियों ने गैर मार्ग की सफाई का काम शुरू किया। सड़कों की सफाई के साथ ही धुलाई का काम भी किया जा रहा है। वहीं 10 स्वीपिंग मशीनें और 700 सफाई कर्मचारी गेर मार्ग की साफ सफाई कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News