Exit Poll Result पर CM कमलनाथ ने उठाए सवाल, ट्वीट कर दी ये सलाह

5/20/2019 4:43:23 PM

लोकसभा: लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है। वहीं एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर कांग्रेस सवाल उठा रही है। अब सीएम कमलनाथ ने कहा कि, विधानसभा चुनाव के समय भी एग्जिट पोल कांग्रेस को हारा हुआ दिखा रहे थे, परिणाम सभी ने देखे हैं।

PunjabKesari

एग्जिट पोल को लेकर सीएम कमलनाथ ने किया ट्वीट
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस तरह से एक्जिट पोल में संख्या दिखाई जा रही है, वह असंभव है। मुख्यमंत्री नाथ ने एग्जिट पोल के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि, 2004 में भी एग्जिट पोल देखे थे और 2018 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी इन्हें देखा। सब एग्जिट पोल कांग्रेस की हार दिखा रहे थे। मगर परिणाम आए तो सभी ने देखे। नाथ ने 23 मई का इंतजार करने की सलाह दी और कहा कि उस दिन हकीकत सबके सामने आ जाएगी। कांग्रेस की सीटें निश्चित रूप से बढ़ेंगी और भाजपा के नारों-जुमलों की हकीकत सामने आ जाएगी।

 

 

एग्जिट पोल गलत साबित होंगे
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की 29 में से 22 सीटें आएंगी। एक्जिट पोल में कांग्रेस की जीत वाली सीटों की संख्या को शेखर ने गलत बताया है। उन्होंने असहमति जताते हुए कहा है कि कांग्रेस को व्यापक समर्थन मिला है। 23 मई को नतीजे घोषित होने पर जो संख्या आएगी, उससे एक्जिट पोल गलत साबित होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News