CM मोहन ने ली अहम बैठक, कैबिनेट मीटिंग और विधानसभा सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश
Saturday, Jul 18, 2026-05:51 PM (IST)
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 जुलाई को को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 19 जुलाई को भोपाल जिले के ग्राम जगदीशपुर के पुरातात्विक धरोहर स्थल में होने वाली कैबिनेट की बैठक और 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कैबिनेट बैठक में अनुमोदन के लिए लाए जाने वाले सभी विधेयक प्रस्तावों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विभागाधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश भी दिए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

