cm निवास पर शिवराज सिंह चौहान लेंगे महत्वपूर्ण बैठक, इन विषयों को लेकर होगी अधिकारियों से चर्चा

5/14/2022 1:53:41 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। पिपलानी, सीहोर से लौटते ही मुख्यमंत्री कई विभागों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर सभी विभागों की बैठक होगी। बैठकों में जनकल्याण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्देश देंगे।  

PunjabKesari

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मींटिग टाइमटेबल

  • शाम 4:15 बजे: फसल उपार्जन, प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर बैठक (कृषि उत्पादन आयुक्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि, प्रमुख सचिव सहकारिता, प्रमुख सचिव खाद्य तथा प्रबंध संचालक मंडी)
  • शाम 4:30 बजे: ऊर्जा विभाग के बिंदुओं पर चर्चा (प्रमुख सचिव ऊर्जा सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक) 
  • शाम 4:45 बजे: पेयजल की समीक्षा (अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, प्रमुख सचिव ऊर्जा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास तथा प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास)
  • शाम 5:00 बजे: राज्य सड़क, नगरीय निकाय की सड़कें तथा जिला मुख्य मार्गों के संधारण की समीक्षा (प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास व प्रमुख सचिव नगरीय विकास) 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News