जिसने देश की जनता का पैसा लूटा है, उन्हें लौटानी पड़ेगी पाई पाई : शिवराज सिंह चौहान

4/3/2024 7:17:24 PM

आष्टा (रायसिंह मालवीय): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अदभुत भारत का निर्माण हो रहा है। आज PM मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में जितना मान सम्मान और इज्जत विदेशों में भारत को मिली है, इसके पहले कभी कांग्रेस के जमाने में भारत देश को मान, सम्मान, इज्जत मिलना तो दूर कांग्रेस के जमाने मे विदेशों में भारत को घपलों और घोटालों के रूप में पहचान बनी थी। राहुल बाबा जब आपकी कांग्रेस की सरकार के जमाने में जब भारत का व्यक्ति विदेश जाता और वह अपना परिचय देता कि मैं हिंदुस्तान से आया हूं तब वहां रहने वाले कहते थे अच्छा घपलों और घोटालों का भारत। कांग्रेस की सरकार में जो घपले और घोटाले हुए थे, उसके कारण कांग्रेस ने देश को विश्व में बदनाम कर दिया था। क्योंकि कांग्रेस ने भारत को लूटा था उसका मान सम्मान उसकी इज्जत को गिराया था यही कारण है कि आज इस देश को लूटने वाले कुछ लोग जेल में है और कुछ लोग जमानत पर बाहर है। ये बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी शिवराजसिंह चौहान ने कही। वे आज देवास लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आष्टा विधानसभा के सभी 335 बूथों के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वे आज स्थानीय मानस भवन में देवास से भाजपा के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।

PunjabKesari

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का साफ़ कहना है जिसने इस देश को लूटा है, इस देश की जनता का पैसा लूटा है, उसे एक-एक पैसा वापस करना होगा। जनता का धन है उसकी खून पसीने की कमाई है जो खाएगा वह जेल जाएगा यह नया भारत का नया युग है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 500 साल से हिंदुस्तान का प्रत्येक राम भक्त भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा रामलाल के मंदिर के निर्माण का इंतजार कर रहा था। 500 साल का देखा सपना पूरा हुआ है और अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर बनाकर निर्माण हुआ है। आज पूरा देश खुश है। राम मंदिर के निर्माण के बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी मिला था। लेकिन कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया क्योंकि उसके फूटे भाग्य में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा देखना था ही नहीं। आज देश में 10 वर्षों में सड़कें रोड पुल पुलिया स्कूल हाईवे अस्पताल पोर्ट एयरपोर्ट चारों ओर विकास के काम हो रहे हैं। बनारस का उद्धार हुआ है तो वहीं मध्य प्रदेश में महाकाल लोग का भी निर्माण हुआ है। आज भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनर्जागरण हो रहा है। कई मंदिरों का निर्माण हुआ है। आज बेटे बेटियों में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। हर बहन शक्ति का रूप है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब जब मैं आष्टा आया हुं, मैंने आपसे जो निवेदन किया हर बार आपने मेरी लाज रखी है। पहले मैंने आपसे वादा किया था आपने गोपाल को भी जीताया, रघुनाथ मालवीय को भी जिताया है और अब मैं आपसे आश्वासन चाहता हूं कि देवास लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी को आष्टा विधानसभा से इतने मतों से जिताना कि 400 पार का नारा भी फीका पड़ जाए।

PunjabKesari

कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आष्टा आगमन पर कॉलोनी चौराहे से मानस भवन तक रोड शो हुआ जिसमें रोड के दोनों और बड़ी संख्या में उपस्थित लाडली बहनाओं ने अपने लाडले भैया शिवराज सिंह चौहान पर गुलाब की पंखुड़ियां वर्षा कर उन पर स्नेह की बरसात की। वही पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आष्टा की जनता से देवास लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News