परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा

11/10/2018 1:25:43 PM

भोपाल: विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अलीराजपुर जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरदार सिंह पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सांसद कांतिलाल भूरिया पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पटेल ने जोबट विधानसभा सीट से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार विशाल रावत के निर्दलीय फार्म भरने के साथ ही आयोजित सभा मंच से कहा कि सांसद भूरिया परिवारवाद को बढावा दे रहे हैं।

PunjabKesari

वे जिले में धनबल के माध्यम से टिकटों का वितरण करवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ने टिकट वितरण के समय पार्टी और संगठन को भी विश्वास में नहीं लिया। पार्टी ने जोबट क्षेत्र से कलावती भूरिया को प्रत्याशी बनाया है। वे भूरिया की भतीजी हैं। सरदार सिंह पटेल के साथ पार्टी के कई पदाधिकारियों और नेताओं ने भी इस्तीफे दे दिए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News