कांग्रेस को अब मध्यप्रदेश में सत्ता में रहने का अधिकार नहीं - राकेश सिंह

5/23/2019 3:54:02 PM

भोपाल: सत्रहवें लोकसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की मध्यप्रदेश में भी पराजय के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि,  अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। राकेश सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा 28 पर विजय की ओर बढ़ चली है। कांग्रेस के दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए हैं। इस स्थिति में राज्य की पांच माह पुरानी कमलनाथ सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है और मुख्यमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।

PunjabKesari

कांग्रेस पर साधा निशाना
विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने भी मीडिया से चर्चा में कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने जता दिया है कि अब जनता का कांग्रेस सरकार के प्रति विश्वास नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भी चुनाव हार रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजे महाराजे भी चुनाव में शिकस्त खा रहे हैं। कांग्रेस के विधायक और मंत्री भी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ गए हैं। इस स्थिति में कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। मध्यप्रदेश में नवंबर दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद श्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है। राज्य में पंद्रह वर्षों के शासन के बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी और पांच माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में उसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है। राज्य की 29 लोकसभा सीट में सिर्फ छिंदवाड़ा को छोड़कर सभी सीटों पर भाजपा विजय की ओर अग्रसर है। छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री के पुत्र नकुलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर विजय की ओर अग्रसर दिखायी दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News