रायसेन में कांग्रेस को 440 वोल्ट का झटका! जीतू पटवारी के सपनों पर गहरा आघात ! BJP की बड़ी सेंधमारी!

Saturday, Aug 23, 2025-08:32 PM (IST)

रायसेन(शिवलाल यादव): रायसेन से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को 440 वोल्ट का झटका देते हुए उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में करीब 280 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही बाड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया है। जिले में कांग्रेस के लिए ये किसी से झटके से कम नहीं माना जा रहा है।

जहां एक तरफ शनिवार को जहां नवनियुक्त रायसेन कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल का कामधेनु परिसर में स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम चला था वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज बीजेपी में शामिल हो गई।

PunjabKesari

 

भाजपा सरकार की नीतियों और राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित

भाजपा में शामिल हुए इन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को  प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। वहीं भाजपा में शामिल होने का कारण बताते हुए  कांग्रेस नेता राजेश उपाध्याय के साथ ही दूसरे कार्यकर्ताओं ने कहा है कि भाजपा सरकार की नीतियों और राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर ही हो भाजपा को ज्वाइन कर रहे हैं। भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों ने उन पर गहरा प्रभाव डाला है और वो बीजेपी ज्वाइन करने के लिए मजबूर हुए। सदस्यता दिलाने के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश भाजपा महामंत्री भगवान दास सबनानी, उदयपुरा विधायक एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और रायसेन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद रहे। भाजपा नेतृत्व ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया ।

अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्षों का ऐलान किया है। लेकिन जीतू पटवारी के संगठन मजबूती की कोशिशों को भी ये तगड़ा झटका है। बाड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ 280 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा का दामन थाम लेना एक बहुत सेटबैक माना जा रहा है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News