कांग्रेस नेता की धमकी, ऐसा ही चलता रहा तो जल्द BJP में हो जाऊंगा शामिल

Thursday, Sep 05, 2019-12:01 PM (IST)

भोपाल: कांग्रेस में इन दिनों अंदरुनी घमासान मचा हुआ है। विधयाक-मंत्री अपने ही नेताओ के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। गोहद से विधायक रणवीर जाटव ने स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट पर रिश्वत लेने और सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह पर अवैध खनन करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जाटव ने कहा कि वह कांग्रेस में घुट-घुट कर नहीं जीना चाहते। ऐसा ही चलता रहा तो वह जल्द ही इस्तीफा देकर भापजा में शामिल हो जाएंगे। राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस के 5-6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकले तेज हैं।

PunjabKesari

दरअसल, जाटव सिंधिया गुट के माने जाते है। वही डॉ गोविंद सिंह को दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। जाटव का आरोप है कि गोविंद सिंह लहार में रोज 200 ट्रक रेत का अवैध उत्खनन करवाते हैं। डॉ गोविंद सिंह खुद अपने क्षेत्र में अवैध उत्खनन करवा रहे हैं। इसमें उनकी मदद दिग्विजय कर रहे हैं। मैं कांग्रेस में घुट-घुट कर नहीं जीना चाहता। ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही इस्तीफा देकर भाजपा में चला जाऊंगा। अगर विधायक भाजपा में शामिल होते है तो   समर्थन पर चल रही कांग्रेस की सरकार खतरे में आ सकती है। 

PunjabKesari

विधायक रणवीर जाटव ने स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट पर गंभीर आरोप लगाते हुआ कहा है कि उनके बेटे बंकिम नर्सों के ट्रांसफर में पैसे ले रहे हैं। मैंने कई कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया, लेकिन वे संबंधित को भोपाल-इंदौर चक्कर लगवाते हैं। मंत्री जी का बेटा हर काम के पैसे मांगता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News