Punjab Kesari MP ads

कांग्रेसी नेता ने वोट डालते हुए VVPAT के साथ वायरल की सेल्फी, मामला दर्ज

Tuesday, May 21, 2019-03:53 PM (IST)

देवास: जिले में कांग्रेस नेता द्वारा वोटिंग दौरान खिंची गई सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करना महंगा पड़ा। जिसकी शिकायत बीजेपी नेता शंभू अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन को की। जिसके बाद नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 19 मई को मतदान वाले दिन कांग्रेस के IT सेल के प्रदेश महासचिव शाहिद मोदी ने मतदान केंद्र पर खिंची गई सेल्फी व कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की पर्ची दिखाते हुए सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया। सोशल मीडिया के जरिए जैसे ही यह वीडियो  बीजेपी नेता शंभू अग्रवाल तक पहुंचा उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन को शिकायत कर दी। मामला पुलिस के पास पहुंचते ही शाहिद मोदी के खिलाफ सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रियंक सोनहरे ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News