Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव, पार्टी में हड़कंप

Saturday, Jun 13, 2020-12:14 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में राज्य में रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आए हैं। इनमें एक कांग्रेस के युवा विधायक भी शामिल हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कांग्रेस नेता को कोरोना होने की खबर से पार्टी में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद विधायक ने टेस्ट कराया था। फिलहाल वे अपने भोपाल स्थित अपने घर में होम क्वांरटाइन हैं।

PunjabKesari

जानकारी के आधार पर उनकी कांट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 202 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10443 हो गई है। इंदौर में शुक्रवार रात तक 50 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 164 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक 70 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जबकि 69 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं प्रदेशभर में अब तक कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 440 हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News