Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस के बड़े नेता का दावा,कहा-वो अवधेश नायक के घर गए थे, वो पूरी तरह कांग्रेस के साथ,मेरी उनसे पक्की बात हुई

Friday, Jul 17, 2026-08:50 PM (IST)

(दतिया): दतिया उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच घमासान तेज हो चुका है। दोनों दल एक दूसरे को पटखनी देने के लिए जोरों शोऱों से तैयारी कर रहे हैं। इस सबके बीच जिसे शख्स की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वो कांग्रेस नेता अवधेश नायक। जी हां टिकट नहीं मिलने से नायक पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेता ने एक बड़ा दावा किया है । मुकेश नायक ने कहा है कि  भाजपा का काम भ्रम फैलाना है इसलिए भाजपा भ्रम फैलाना बंद करे। अवधेश नायक कांग्रेस के समर्पित और सच्चे सिपाही हैं। वे पूरी निष्ठा, तन्मयता और प्रतिबद्धता के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार के कार्य में जुटे रहेंगे। प्रदेश  कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने ये इसका दावा किया है।

अवधेश नायक पक्के कांग्रेस के सिपाही-मुकेश

मुकेश नायक ने कहा कि वो अवधेश के घर गए थे, और विस्तार से उनके साथ बात हुई है। पिछली बार अंतिम क्षणों में उनकी टिकट काट दी गई थी लेकिन फिर भी उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र भारती का समर्थन किया था औऱ जीत दिलाई थी। मुकेश ने कहा कि अवधेश ने वादा किया है कि वो कांग्रेस में ही रहेंगें और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम के लिए काम करेंगें। वो पूरी तरह से कांग्रेस का काम करेंगें औऱ कांग्रेस को जीत दिलाने की कोशिश करेगें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News