अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस नेता, लगाए गंभीर आरोप

Wednesday, Aug 02, 2023-12:02 PM (IST)

जशपुर(योगेश यादव): एक तरफ सरकार चुनाव की तैयारी में जुटी हैं तो वही दूसरी ओर अपने ही सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेता एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष जगन राम भगत धरना पर बैठे हैं। जनपद पंचायत बगीचा में 15वें वित्त के राशि की जानकारी सहित अन्य मांगों को लेकर जगन राम भगत सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इनका आरोप है कि बगीचा जनपद पंचायत में 15वें वित्त की राशि में भारी गड़बड़ी किया गया है।

बगीचा जनपद अध्यक्ष जनपद सीईओ से वर्ष 2020 से 2023 तक 15 वें वित्त की कितनी राशि स्वीकृत हुई और इन राशियों का उपयोग किस किस कार्य में किया गया है। इस संबंध में संपूर्ण जानकारी के रूप में प्रशासकीय स्वीकृति, स्वीकृति क्रमांक सहित अन्य जानकारी मांगा है। आपको बता दे कि ये सारी जानकारी जगन राम पिछले 2 - 3 महीने से मांग रहें हैं लेकिन अभी तक इन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। आपको बता दे कि जगन राम के द्वारा नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में प्रमोद सिंह के पदस्थापना आदेश को निरस्त करने का भी मांग की गई है और सीईओ विनोद सिंह को रिलीफ का मांग करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News