जीतू पटवारी की साइकिल रैली में कांग्रेस नेताओं की कटी जेब, चोरों ने उड़ाए 25 हज़ार रुपये
Tuesday, Jul 14, 2026-05:04 PM (IST)
देवास (एहतेशाम कुरैशी) : मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज भाजपा सरकार के खिलाफ शिक्षा और रोजगार को लेकर साइक्लोथॉन रैली निकाल रहे हैं। देवास में जीतू पटवारी की की साइकिल रैली के दौरान जेब कटने का मामला सामने आया है। यहां किसी अज्ञात चोर ने कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता देवास बार एसोसिएशन के सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी की जेब काट ली।

बताया जा रहा है कि चोर कांग्रेस नेता चंद्रपाल सिंह सोलंकी की जेब में रखे 25 हज़ार रुपये नगदी ले उड़ा। चंद्रपाल सिंह ने जेब में मेडिक्लेम की किश्त देने के लिए जेब में 25 हजार रुपये नगद रखे थे। किसी अज्ञात ने भीड़ का फायदा उठाते हुए औद्योगिक थाना क्षेत्र के विकास नगर चौराहा पर उनकी जेब से यह रकम उड़ा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरु की है।

