राज्य में जल्द हो सकती है कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा! PCC चीफ का बड़ा बयान आया सामने
Friday, May 22, 2026-04:33 PM (IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की चर्चाओं के बीच PCC चीफ दीपक बैज का एक बड़ा और राजनीतिक रूप से अहम बयान सामने आया है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि “टीएस बाबा की दिल्ली में मजबूत पकड़ है, इसलिए उन्हें वहां सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और प्रदेश में युवाओं को आगे आने का अवसर मिलना चाहिए।
दीपक बैज ने यह बयान रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया, जहां उन्होंने संगठनात्मक मुद्दों से लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली तक कई सवाल खड़े किए।
बिजली संकट और सरकार पर तीखा हमला
बैज ने प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच राज्य के कई हिस्सों में चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या आम हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बिलों में बढ़ोतरी के बावजूद जनता को पर्याप्त और स्थिर आपूर्ति नहीं मिल रही, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।

