विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, पूर्व CM शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Saturday, Dec 21, 2019-10:44 AM (IST)

मुरैना: मुरैना जिले की जौरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और भोपाल के कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बनवारी लाल बसपा उम्मीदवार को हराकर विधायक बने थे। उनके निधन के बाद कांग्रेस की एक सीट कम हो गई है और अब 114 सीटें ही बची है।

वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस को उमके निधन से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस में शोक की लहर है। कांग्रेस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
 

जौरा विधायक के निधन पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया है।शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा- जौरा विधायक बनवारी लाल शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि और नमन।
गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में सिंधिया समर्थक बनवारी लाल शर्मा को 56,187 वोट मिले थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को हराया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News