Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस विधायक लाखन सिंह हुए गुमशुदा, पब्लिक बोलीं- पहले तो लालबत्ती पर घूमते रहते थे

Monday, May 10, 2021-03:11 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): कोरोना संकट में भितरवार से कांग्रेस विधायक लाखन सिंह के गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोगों ने पोस्टर के जरिए कांग्रेस विधायक से पूछा है कि कोरोना महामारी में पिछले तीन महीनें से गायब है। उनका पता बताने वालों और ढूंढकर लाने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा।

PunjabKesari

भितरवार में इन दिनों लाखन सिंह यादव के गायब होने की चर्चा जोरों पर हैं। लोगों ने कांग्रेस विधायक से पूछा है कि महामारी में कहां गायब हो गए हैं। कांग्रेस के विधायक लाखन सिंह यादव पिछले 3 माह से नहीं दिखाई दिए कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव, लोगों ने यह भी लिखा कि जब मंत्री थे तब अपनी लाल बत्ती का रौब दिखाने के लिए जरूर विधानसभा क्षेत्र में कहीं कहीं दिखाई देते थे लेकिन अब कहीं नहीं दिखाई दे रहे। साथ ही पूर्व मंत्री लाखन सिंह का पता बताने वाले को उचित इनाम देने का भी ऐलान किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News