कांग्रेस विधायक ने खोया आपा, किसानों को दे डाली धमकी

3/8/2019 11:08:32 AM

सिवनी: मध्यप्रदेश की सत्ता में कांग्रेस को वापस लाने में किसानों की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। लेकिन जिन किसानों की बदौलत कांग्रेस जीत कर सत्ता में उसी के विधायक किसानों को आंख दिखा रहे हैं। सिवनी जिले के बरघाट से विधायक अर्जून सिंह ने किसानों की देख लेने की बात कही है। धान खरीदी पंजीयन फिर से शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को समझाने पहुंचे विधायक ने अचानक अपना आपा खो दिया। उन्होंने  किसानों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने लगे।

PunjabKesari

 

ये है पूरा मामला
दरअसल बरघाट के किसान धान खरीदी का पंजीयन फिर शुरू किए जाने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे थे। किसानों को समझाने विधायक आंदोलन स्थल पर पहुंच गए। जब किसानों ने विधायक की बात नहीं सुनी तो विधायक आग बबूला हो गए। बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने किसानों को धमकी देते हुए कहा ‘मेरा नाम अर्जुन है। इस बात का ध्यान रखना। मर्द के बच्चे हो ना तो मुझ से बात करो’।  यही नहीं किसानों को देख लेने और अकेला ही निपट लेने की धमकी दे डाली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News