झगड़े में पति ने खोया आपा, 3 बच्चों के सामने पत्नी की चाकू मारकर कर दी हत्या

4/23/2024 1:13:14 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आरती राजधानी इंदौर में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। पूरा मामला चंदननगर थाना क्षेत्र का है। जहां पति-पत्नी में हुआ विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पति को हिरासत में लिया है।

PunjabKesari

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के के गणेश नगर की जहां पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पति उमेश ने पत्नी शारदा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पति उमेश खुद घायल शारदा को अपने साथ जिला अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

जैसे ही चंदन नगर पुलिस को इसकी सूचना मिली वैसे ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पति उमेश को हिरासत में लिया और एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि पति पत्नी के बीच में विवाद हुआ था उसके बाद पति ने पत्नी को पीठ पर चाकू मार कर घायल किया था। घर में उस समय तीन बच्चे मौजूद थे। मामले में प्रकरण दर्ज कर, जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News