सरकार बनने से पहले ही कांग्रेस ने तैयार किया किसानों की कर्जमाफी का ''ब्लूप्रिंट''

12/6/2018 6:47:30 PM

भोपाल: मतदान के बाद से कांग्रेस पार्टी इस बार सरकार बनाने का दावा कर रही है। जिसके चलते कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों की कर्जमाफी के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 10 दिन के अंदर कर्जमाफी करने का वादा किया है। इसके चलते कांग्रेस के दिग्गजों ने कर्जमाफी का ब्लूप्रिंट तैयार करने से पहले प्रदेश सरकार के वित्तीय हालात का भी जायजा लिया। 

PunjabKesari ,Madhya Pardesh ,MP Politics News ,Bhopal ,Congress ,Debt relief ,Blueprint ,FArmer,कांग्रेस,किसान,कर्जमाफी,ब्लूप्रिंट,भोपाल न्यूज

कर्जमाफी के लिए बनाए जा रहे ब्लूप्रिंट को लेकर वित्त विभाग से कुछ आंकणे लिए गए हैं। प्रदेश पर वर्तमान में करीब पौने दो लाख करोड़ रुपए का कर्जा है। जिसे माफ करना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती होगी। ब्लूप्रिंट में करीब 2 लाख तक का कर्ज माफ करने की योजना है। कर्जमाफी के दायरे में सहकारी और राष्ट्रीयकृत बैंक आएंगे। कर्जमाफी करने से राज्य पर करीब 60 हजार करोड़ रुपए का वित्तीयभार आएगा। इस ब्लू प्रिंट में कर्जमाफी के लिए कुल राशि जुटाने का भी तरीका शामिल है।

PunjabKesari ,Madhya Pardesh ,MP Politics News ,Bhopal ,Congress ,Debt relief ,Blueprint ,FArmer,कांग्रेस,किसान,कर्जमाफी,ब्लूप्रिंट,भोपाल न्यूज

बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में किसानों के कर्जमाफी को सबसे ज्यादा महत्व दिया था। इस ब्लूप्रिंट को चार लोगों की टीम द्वारा बनाया गया है। जिसमें पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और पूर्व आईएएस बीके बाथम शामिल हैं। पी चिदंबरम ने ब्लू प्रिंट को अंतिम रूप दिया है। संभव है कि, सरकार बनते ही शपथ समारोह में कर्जमाफी के दिनांक का भी एलान कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News