Punjab Kesari MP ads

खंडवा में कांग्रेस का हल्लाबोल! 25 साल से निगम में BJP का राज, काम का हिसाब मांगने पर बैनर हटाने के आरोप

Saturday, Oct 03, 2026-04:36 PM (IST)

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस ने 7 अक्टूबर को घेराव का ऐलान किया है। आरोप है कि कांग्रेस ने निगम से 25 साल का हिसाब मांगते हुए 10 प्रमुख सवाल के बैनर पोस्टर लगाए थे लेकिन इन बैनर पोस्टर को भाजपा ने हटवा दिया।। इसके बाद नगर निगम के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। कांग्रेस ने कहा बैनर पोस्टर में जनता से जुड़े 10 सवाल थे जो 25 साल से बीजेपी की महापौर खंडवा शहर में है, लेकिन विकास क्या हुआ है? इन्हीं सब बातों को लेकर बैनर पोस्टर छपवाए गए थे लेकिन उन्हें हटा दिया गया इसका विरोध हम लोग कर रहे हैं।

PunjabKesari

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस 7 अक्टूबर को निगम का घेराव करेंगे। कांग्रेस ने इसे “जनता का आक्रोश” बताते हुए नगर निगम से पिछले 25 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांगने की बात कही है।

घेराव को लेकर जारी किए गए पोस्टर में कांग्रेस ने जनता से जुड़े 10 प्रमुख मुद्दे उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि लंबे समय से शहर की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News