Punjab Kesari MP ads

राजेंद्र भारती पर आए कोर्ट फैसले का कांग्रेस को भी स्वागत करना चाहिए –हेमंत खंडलेवाल, ये कोर्ट मामला, BJP का लेना-देना नहीं

Friday, Apr 03, 2026-06:21 PM (IST)

रामकिशोर पवार (बैतूल):  दतिया विधान सभा सीट रिक्त होने और कांग्रेसियों द्वारा आरोप लगाए जाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया में  बयान दिया है। हेमंत खंडेलवाल ने कहा की जो दतिया का मामला है और जो कांग्रेस के विधायक है उन पर किसी आरोप के कारण कोर्ट ने कार्रवाई की है। ये पूरी तरह न्यायालीन प्रकरण है और  न्यायालय ने जो कार्रवाई की है  उसका चाहे भाजपा हो चाहे कांग्रेस हो.. स्वागत करना चाहिए

कोर्ट के फैसले का भाजपा के साथ कांग्रेस को भी स्वागत करना चाहिए- हेमंत

जो भी उनके निर्देश रहेंगे उनका भारतीय जनता पार्टी पालन करेगी।  कोर्ट के आदेशों का पालन करना चुनाव आयोग, विधान सभा के जो हमारे अध्यक्ष है, उनको निर्णय लेने का अधिकार है वही इस बारे में सही निर्णय करेंगे।

वहां के विधान सभा चुनाव होने है इसका निर्णय चुनाव आयोग और संबंधित संस्था लेगी।  सदस्य की अगर सदस्यता गई है तो नियमानुसार संविधान के अनुरूप जो भी कार्य रहेगा वो होगा, भारतीय जनता पार्टी अदालत के साथ है।भारतीय जनता पार्टी अदालत का जो भी फैसला है उसका समर्थन करती है। अदालत जो भी करती है उसे हम सब लोगों को मानना भी चाहिए और हम सब लोग उसके लिए बाध्य भी है।

चुनाव आयोग और विधानसभा  सचिवालय को अपना काम करना चाहिए-खंडेलवाल

भारतीय जनता पार्टी का किसी प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है अदालत की कार्यवाही के जरिए जो निर्णय हुआ उसका क्रियान्वयन करवाने का काम चुनाव आयोग और विधान सभा  सचिवालय का है ।  इस फैसले से  पार्टी का लेना देना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News