Video: कांग्रेस कार्यक्रताओं का संजय गाधी के लिए प्यार, हुई मूर्ति स्थापना का मांंग

12/22/2018 12:27:27 PM

इंदौर: कांग्रेस की सरकार बनते ही कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नए मुख्यमंत्री कमलनाथ को खुश करने में लग गए है। कमलनाथ की नजरों में अपनी अलग जगह बनाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनते ही कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नए मुख्यमंत्री कमलनाथ को खुश करने में लग गए है। सीएम कमलनाथ की नजरों में अपनी अलग जगह बनाने के लिए अलग अलग दो मांगे की जा रही है।
PunjabKesari
बता दें कि कांग्रेस की जीत के साथ ही संजय गांधी से अब तक दूरी बनाए रखने वाले लोगों का प्यार उमड़ने लगा है। जिले में जहां एक तरफ कांग्रेस कार्यक्रताओं ने मीसा बदियों की पैंशन रोकी जाने की मांग की है वहीं,दूसरा धड़ा इंदौर यूनिवर्सिटी में संजय गांधी की तस्वीर और शहर में संजय गांधी की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहा है।

PunjabKesari
कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश सिंह का आरोप है कि मीसा बंदियों को मध्यप्रदेश में 2009 से पेंशन दी जा रही है। फिर भी इसके जरिए अधिकारी बड़े घोटाले को अंजाम दे रहे हैं। क्योंकि इन बंदियों की सूची में कई ऐसे नाम हैं जो कभी आंदोलन में शामिल ही नहीं हुए। इसके अलावा मीसा बंदी पार्टी विशेष के लोग हैं। इसलिए उन्होनें मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पेंशन पर रोक लगाने की मांग की है।
PunjabKesari
इसके अलावा कांग्रेस का दूसरा धड़ा इंदौर में संजय सेतू पर संजय गांधी की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहा है। साथ ही विश्वविद्यालय और दूसरे सरकारी संस्थान में संजय गांधी और कमलनाथ की तस्वीर लगाने के लिए दबाव बना रहे है। इसके लिए प्रदर्शन भी जारी है।

 
 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News