हम पागल हो गए हैं हमें पागल खाने में भर्ती किया जाए...लिखकर कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री के पुतले को दी फांसी

Tuesday, Sep 17, 2024-01:04 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ निरंतर भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा निरंतर अनर्गल प्रलाप किया जा रहे हैं। राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर राहुल गांधी की हत्या करने तक की जुबान काटने तक की धमकी भाजपा नेताओं और अन्य दलों द्वारा दी जा रही है।

PunjabKesari

ऐसा ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए आतंकी कहा गया भाजपा के नेता ने उनको धमकी दी कि उनका भी हर्ष उनकी दादी जैसा होगा वैसे ही महाराष्ट्र में शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने उनकी जबान काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपए का नाम दिया जायेगा की घोषणा की। इसी के विरोध में आज कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड का पुतला रीगल चौराहे पर लटकाया। उसे पर लिखा कि हम मानसिक रूप से पागल हो गए हैं। हमें पागल खाने में भर्ती किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह की बयान बाजी कर कर भाजपा अपने मानसिक दिवालियापन का प्रदर्शन कर रही है।

राहुल गांधी की लोकप्रिय से घबराकर भाजपा और अन्य उनके सहयोगी दलों द्वारा इस तरह के बयान यह दर्शाता है,कि राहुल गांधी आज देश में जनता की आवाज बन चुके हैं। कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है और किसी भी हालत में इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News