इंदौर के संघ अर्चना कार्यालय पर कांग्रेसियों ने भेंट किया तिरंगा

8/13/2022 1:38:17 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के रामबाग इलाके में स्थित संघ कार्यालय पर शनिवार सुबह कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगा भेंट करने पहुंचे। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जगह जगज तिरंगा फहराया जा रहा है। वही दूसरी और कांग्रेस कार्यकर्ता बीते कुछ दिनों से बीजेपी के बड़े नेताओं के घर और दफ्तर जाकर उन्हें तिरंगा भेंट कर रहे है। इसी क्रम में आज सुबह कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल समेत कुछ अन्य कार्यकर्ता आरएसएस के अर्चना कार्यालय (स्थानीय कार्यालय) पहुंचे यहां उन्होंने संघ की तरफ से मौजूद रहे।
PunjabKesari

ईश्वर सिंह हिंदुजा को तिरंगा भेंट किया संघ कार्यालय पर कांग्रेस की तरफ से भेंट किया गया। तिरंगा सहर्ष व ससम्मान स्वीकार किया गया, वहीं दूसरी ओर संघ कार्यालय की ओर से भी कांग्रेसियों को तिरंगा भेंट किया गया और कुछ पुस्तकें और दीपक भेंट किए गए डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष ईश्वरसिंह हिंदुजा ने कहा कि संघ किसी से परहेज नहीं करता है। वह सभी का समावेश करता है। सभी मिलकर काम करेंगे तभी भारत फिर से विश्वगुरु बन पाएगा। उन्होंने प्रतिवर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी पर कांग्रेसियों को कार्यालय पर आमंत्रित किया और कहा कि यहां होने वाले सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News