दो पक्षों में बढ़ा विवाद, एक ही परिवार के 4 सदस्यों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

1/6/2020 1:49:20 PM

सागर: सागर जिले में दो पक्षों में विवाद बढ़ने पर 4 लोगों को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। दरअसल, सागर के राहतगढ़ थाना अंतर्गत गांव सिहोरा में लड़की के ससुराल और मायके पक्ष का विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के 4 लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। घायलो को गंभीर हालात मे इलाज के लिए बीएमसी में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। झुलसे पीड़ितों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय सागर भेजा गया है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, गांव सिहोरा की लड़की के ससुराल तथा मायके पक्ष में शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। रविवार को सचिन नामदेव के बेटे का जन्मदिन था। उसके ससुराल के लोग भी इसमें शामिल होने आए थे। ससुराल पक्ष के लोग सचिन की पत्नी को साथ ले जाना चाहते थे इसी बात पर विवाद हो गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आग लगने के कारण फिलहाल अज्ञात है।पीड़ित कालू नामदेव ने अपने साढ़ू और ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News