Punjab Kesari MP ads

कोरोना का कहर: उज्जैन में 16 नए पॉजिटिव, दो और लोगों की मौत

Saturday, May 09, 2020-05:19 PM (IST)

उज्जैन: मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसी दौरान उज्जैन जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले आए हैं, इन्हें मिलाकर अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 235 हो गई है। वहीं संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत हुई है, जिससे जिले में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 45 हो गई। वहीं 69 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। नए मामले अधिकांश कंटेनमेंट इलाकों से हैं।

वहीं शुक्रवार को उज्जैन से 18 नए केस सामने आए, इन नए मामलों में आठ बड़नगर के हैं। ये एक ही परिवार के सदस्य हैं और संक्रमित वेद परिवार के पड़ोसी हैं। शेष नए केस उज्जैन के हैं। नए मामलों में से अधिकांश कंटेनमेंट इलाकों से हैं। उज्जैन शहर के सखीपुरा इलाके में भी एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उज्जैन जिले में मिले नए मामलों में से अधिकांश पहले से ही क्वारंटाइन हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में लक्षण नहीं मिल रहे, इसलिए और सावधानी बरतना जरूरी है। अब जिले का रिकवरी रेट भी सुधर रहा है। शुक्रवार सुबह तक 55 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके थे। बड़नगर में अब तक कुल 32 संक्रमित जिले के बड़नगर में भी संक्रमण तेजी से फैला है।

यहां वेद परिवार के पड़ोसी एक ही परिवार के आठ सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर अब तक यहां 32 लोग कोविड-19 की चपेट में हैं। चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। ये सभी वेद परिवार के थे। नवागत एसपी ने लिया चार्ज उज्जैन के नए पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को ज्वॉइनिंग की। वे उज्जैन से पहले आगर-मालवा जिले के एसपी थे। आमद के ठीक बाद उन्होंने महाकाल शिखर दर्शन किए। इसके बाद एसएसपी सचिन अतुलकर से चार्ज लिया। बता दें कि हाल ही में उज्जैन में कलेक्टर को भी बदला गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News