
रिश्ते हुए शर्मसार! बकरियां चराने गई महिला से चचेरे भाईयों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर कपड़े फाड़े, सड़क पर घसीटा और की मारपीट
3/20/2022 4:10:11 PM

शिवपुरी(भूपेंद्र शर्मा): मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बकरियां चराने गई एक महिला से उसके चचेरे भाईयों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए इतना ही नहीं उसे सड़क पर घसीटा और जूतों से मारा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला शिवपुरी के नरवर तहसील के पोहा गांव का है। जहां महिला शनिवार को बकरियां चराने जंगल की ओर जा रही थी। रास्ते में उसे चचेरे भाई रमेश और जितेंद्र कुश्वाहा मिले। महिला को अकेला पाकर दोनों की नीयत बिगड़ गई। आरोपियों ने उससे जबरदस्ती करनी चाही लेकिन महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। दोनों आरोपियों ने सरेराह महिला से मारपीट की और सड़क पर घसीटना शुरु कर दिया।
महिला घटना की शिकायत करने थाने जाने लगी, तभी रास्ते में आरोपियों की मां ने रोक लिया। उन्होंने उसे धमकाते हुए थाने जाने से मना किया और फिर से मारपीट की। आरोपी की मां ने भी पीड़िता को चांटे मारे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित रास्ता रोक कर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से उठाएंगे हिमाचल के हिस्से की जमीन का मामला : सुक्खू

योगी सरकार के मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी: जनपदों में जाकर करेंगे जनता से संवाद, जानेंगे जमीनी हकीकत

ओडिशा के व्यक्ति ने पालमपुर में लगाया फंदा, 2 महीने से था लापता

हिसार में ITI चौक पर एक गुट ने गोली तो दूसरे गुट ने चलाए चाकू, 2 युवक हुए घायल