महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने हत्या के लगाए आरोप किया हंगामा

2/2/2019 11:32:12 AM

रीवा: शादी की सालगिरह के दिन महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष जहां इस मौत को आत्महत्या बता रहा है। तो वहीं मायके पक्ष ने मारपीट कर उसकी हत्या का आरोप लगाया हैं। जिससे दोनों पक्षों में अस्पताल में ही तनाव की स्थिती पैदा हो गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari
बता दें कि 25 वर्षिय क्षमा सिंह पति आकाश सिंह निवासी बदराव थाना सिटी कोतवाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में फंदा लगने की वजह से महिला को परिजन उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आए थे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी करीब साढे चार बजे मायके पक्ष को मिली। जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां महिला का शव देखकर आपा खो बैठे। उन्होंने महिला की मौत के जिम्मेवार ससुराल पक्ष को ठहराते हुए हंगामा शुरु कर दिया। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और उनके बीच मारपीट तक की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

PunjabKesari

पूरे मामले के बारे में अस्पताल में मौजूद नायाब तहसीलदार आरपी सोनी ने बताया कि घटना स्थल पहुंच कर मृतक की पहचान उसके परिजनों द्वारा करा दी गई है। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान है। साथ डीएसपी हेडक्वार्टर राकेश छारी ने परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद वे शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हो गए। पुलिस ने फिलहाल पति को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

बता दें कि, 31 जनवरी को महिला की शादी की सालगिरह थी। इस अवसर पर कार्यक्रम भी होने वाला था। जिसमें महिला के मायके वाले भी शामिल होने के लिए जाने वाले थे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News