Punjab Kesari MP ads

शादी के सपने रह गए अधूरे, हाईटेंशन लाइन गिरने से युवक की मौत

Wednesday, Apr 17, 2019-03:06 PM (IST)

शिवपुरी: मंगलवार शाम को बैराड़ नगर के सरकारी अस्पताल में एक युवक की बिजली की तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अस्पताल में अपनी भाभी को लेने गया था। तभी अचानक अस्पताल परिसर में ही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उसकी गर्दन पर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर बुधवार सुबह मृतक का पीएम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय धीरू पुत्र संजू बाल्मीकि निवासी बैराड़ नगर परिषद में ठेके पर सफाई कार्य करता था। नगर के सरकारी अस्पताल में सफाई कार्य करने वाले अपने बडे भाई सज्जन की पत्नी को लेने अस्पताल गया था। रात करीब सवा आठ बजे जैसे वे वहां से घर के लिए रवाना हुए तार टूट कर युवक पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। अगले महीने 17 मई को युवक की शादी होने वाली थी। लेकिन सारी खुशियां धरी की धरी रह गई। परिवार समेत सारे गांव में मातम छाया हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News