खैरागढ़ में डिप्टी रेंजर की सड़क हादसे में मौत, गाय को बचाने के चक्कर में पिकअप से टकराई बाइक

Tuesday, Aug 05, 2025-07:12 PM (IST)

खैरागढ़ (हेमंत पाल) : खैरागढ़ जिले के ग्राम ईटार थाना गातापार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर सुनील सिंह की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

PunjabKesari

घटना के तुरंत बाद पिकअप चालक ने मानवीयता दिखाते हुए घायल सुनील सिंह को खुद अपनी ही गाड़ी से सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, रायपुर अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील सिंह की मौत हो गई।

मृतक सुनील सिंह वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर कार्यरत थे और अपने कर्तव्यों को लेकर हमेशा जिम्मेदार माने जाते थे। उनके असमय निधन से विभाग में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही गातापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और पिकअप चालक से पूछताछ जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News