Punjab Kesari MP ads

देवमुरारी बापू करेंगे भोपाल में महा संत सम्मेलन, सरकार को घेरने की तैयारी

Sunday, Sep 22, 2019-12:50 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन खान): कमलनाथ सरकार को सत्ता में आए हुए 8 महीने से ज्यादा समय हो गया है। चुनावों के दौरान किए गए वादों को सरकार अभी तक पूरा नही कर पाई है। ऐसे में देवमुरारी बापू ने राजधानी भोपाल में 27 सिंतबर को महा संत सम्मेलन आयोजित करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा इस सम्मेलन में कोई भी पार्टी और राजनीतिक संस्था के संत शामिल नहीं होंगे।

PunjabKesari

दरअसल, देवमुरारी बापू का एक वीडियो इससे पहले भी सामने आया था। जिसमें उन्होंने कंप्यूटर बाबा को खरी खोटी सुनाई थीं। गौ-संवर्धन बोर्ड का अध्यक्ष पद ना मिलने से खफा देवमुरारी बापू ने कंप्यूटर बाबा को जूते से पीटने की चेतावनी दी थी। मंत्री पीसी शर्मा के मनाने के बाद भी गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष पद पाने पर अड़े थे। देवमुरारी बापू ने प्रदेश के सभी प्रतिष्ठित संतों को महा सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंंने कहा है कांग्रेस सरकार में हो रहे संतो के शोषण को सामने रखा जाएगा। सरकार ने जो वादे किए थे वह अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।

PunjabKesari

देवमुरारी बापू, खुलकर करूंगा विरोध
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से सरकार ने जो वादे किए थे वह अब तक पूरे नहीं किए हैं। बापू ने कहा आज मंत्री पीसी शर्मा बोलते है कि मैं किसी देवमुरारी बापू को नही जानता। मंत्री ने किसी न किसी न्यास बोर्ड का अध्यक्ष बनाने का भरोसा दिया था। उन्होंने पूरे संत समाज को धोखा दिया है। इसलिए मैं आने वाले दिनों में कड़ा विरोध करुंगा।

PunjabKesari

दिग्विजय ने भगवा का किया अपमान
बापू ने कहा कि दिग्वियज सिंह ने अपने बयाने से पूरे भगवा संतों को निराश किया है। दिग्विजय सिंह अगर चिन्मयानंद स्वामी की ओर इशारा कर रहे थे तो उन्हें नाम लेकर बोलना चाहिए था। मैं भी भगवाधारी हूं इसलिए एक व्यक्ति का नाम न लेकर पूरे संत समाज को बदनाम किया है। इससे पूरे संत समाज का भावनाएं आहत हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News