Punjab Kesari MP ads

छिंदवाड़ा में नदी में बही श्रद्धालुओं की कार, चार का रेस्क्यू, एक की तलाश जारी

Sunday, Aug 04, 2024-04:45 PM (IST)

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में रविवार को सुबह से ही बारिश हो रही है, छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव के समीप कट्टा नदी के पुल पर आज सुबह नदी पार करते समय एक कार बह गई,कार में पांच व्यक्ति सवार थे इसमें से चार व्यक्तियों को बचा लिया गया। एक व्यक्ति कार के साथ ही बह गया है जिसका रेस्क्यू किए जाने के प्रयास जारी है, सभी कार सवार नागपुर के निवासी बताए जा रहे हैं,जो नागद्वारी मेले में जा रहे थे। 

PunjabKesari
पुल के ऊपर बाढ़ होने की अवस्था में भी उनके द्वारा कार निकालने का प्रयास किया गया जिसके कारण यह दुर्घटना हुई, मौके पर प्रशासन पुलिस और बचाव दल मौजूद। आपको बता दें कि जुन्नारदेव में पिछले 24 घंटे में 3 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है पेज की सहायक बंधा नदी उफान पर है। कट्टा नदी के पुल पर एक फीट से ज्यादा पानी था और कार चालक तेज बहाव में कार निकालने की कोशिश कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News