दिग्गी का साध्वी प्रज्ञा पर ट्वीट वार, बोले- शहीद अगर संघ को पसंद नहीं तो वो ''शैतान'' हैं

4/23/2019 11:54:04 AM

भोपाल: भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने ट्वीट वार कर बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा को उनके बयानों का जवाब दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने हेमंत करकरे की शहादत पर टिप्पणी की थी। दिग्विजय सिंह ने ठाकुर के उन बयानों के साथ पूरे संघ को निशाने पर लिया। 

PunjabKesari


दिग्गी ने ये लिखा ट्वीट में
संघ के लोगों के लिए भारत “माता”कुछ भी नहीं. संघ ही सब कुछ है!शहीद हेमंत करकरे के विरुद्ध संघ के लोगों के बयान से साफ है कि उनके लिए भारत “माता”नहीं, संघ ही सब कुछ है!जो संघ की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ बोले वो देशद्रोही है। उन्होंने आगे लिखा-भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो “शैतान” हैं। हमने संघ की नहीं, संविधान की शपथ ली है. हम भारत माता के भक्त हैं।
 

— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 23, 2019


PunjabKesari


दिग्विजय सिंह ने उसके बाद दूसरा ट्वीट किया। उसमें लिखा कि भारत आज एक मज़बूत राष्ट्र है। इसमें संघ की नहीं, कांग्रेस के लोगों के कुर्बानियां शामिल हैं। महात्मा गांधी, इंदिरा जी, राजीव जी के बलिदान हैं;छत्तीसगढ़, कश्मीर, पंजाब, असम, मणिपुर, त्रिपुरा..देश की मिट्टी में कांग्रेस का ख़ून मिला हुआ है। उस ख़ून की ख़ुश्बू संघ को नहीं आती।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News