
दिग्विजय बोले- भारत जोड़ो यात्रा में RSS-BJP ने लगवाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, गुजरात चुनाव में AAP को लेकर किया बड़ा दावा
11/30/2022 5:27:30 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में आठवां व उज्जैन में दूसरा दिन है। यात्रा को आज उज्जैन में आराम दिया है। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने रुद्राक्ष का पौधारोपण किया। पूर्व सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह यात्रा चुनाव के लिए नहीं बल्कि देश को जोड़ने के लिए है। वहीं उन्होंने बीजेपी और आप पर भी निशाना साधा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में आरएसएस और भाजपा ने नफरत का जो बीज बो दिया है, संविधान को तोड़ा जा रहा है, संवैधानिक संस्थाओं को काम करने का मौका नहीं दिया जा रहा है भारत जोड़ो यात्रा उसके लिए है। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी नहीं है। न ही इसमें वोट मांगे जा रहे हैं। वहीं गुजरात में आम आदमी पार्टी तीसरी पार्टी बनकर उभर रही है इस सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को गुजरात में 5 सीटें भी नहीं मिलेगी। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने वाले कोई और नहीं बल्कि संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं का काम है।
बता दें कि उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर की नगरी अवंतिका उज्जैनी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को दूसरा दिन है। भारत जोड़ो यात्रा के सभी यात्री शहर के ही आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास ग्राम सुरासा में सांदीपनि कॉलेज में ठहरे हुए हैं। गुरुवार सुबह यात्रा शुरू होगी और उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से होती हुई आगर जिले में शुक्रवार सुबह प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान उज्जैन शहर में हुई जनसभा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तमाम कार्यकर्ता नेता और प्रशासनिक अमले को धन्यवाद दिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CM योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, एक साल के लिए सभी 75 जिलों के प्रभारी मंत्री तय कर सौंपी जिम्मेदारी

हरियाणा में गृह मंत्री अमित शाह की रैली आज, गोहाना में BJP के लिए 2024 चुनाव का करेंगे शंखनाद

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से उठाएंगे हिमाचल के हिस्से की जमीन का मामला : सुक्खू

योगी सरकार के मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी: जनपदों में जाकर करेंगे जनता से संवाद, जानेंगे जमीनी हकीकत