कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन निशाना बना रहा है बीजेपी, झूठी FIR के खिलाफ दतिया में जुटेंगे हजारों कांग्रेसी: दिग्विजय सिंह

5/7/2022 5:00:52 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर और चंबल अंचल को लेकर आयोजित की गई कांग्रेस की बैठक में बीजेपी को घेरने की रणनीति तैयार कर ली गई है। प्रदेश के हर संभाग में अब हर महीने कांग्रेस की बैठक आयोजित होगी। मीडिया से बातचीत कर दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जबरन निशाना बना रहा है। बीजेपी सरकार, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही है।

दतिया में कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई FIR 

दतिया जिले में कांग्रेस के 100 कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके विरोध में जल्द ही ग्वालियर और चंबल अंचल की सबसे बड़ी विरोध सभा दतिया में आयोजित की जाएगी। जहां ग्वालियर और चंबल अंचल के अलावा सागर संभाग के कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार और दमन का विरोध करेंगे।

PunjabKesari

हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस 

हमारे सीनियर लीडर विधायक जनसंपर्क बढ़ाएंगे। जनता की आवाज को और बुलंद करने के लिए जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, खाद के भाव पेट्रोल, डीजल, कुकिंग गैस इन ज्वलंत मुद्दों से भड़काने के लिए हिंदू मुसलमान को लड़ाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी संविधान का पालन करने वाली हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रश्न इस बात का है कि इस देश में सांप्रदायिक सद्भाव होना चाहिए कि नहीं? इस देश में शांति कायम रहनी चाहिए कि नहीं? आज देश का अस्तित्व का सवाल है अर्थव्यवस्था बिगड़ी जा रही है। प्रदेश में कर्ज बढ़ता जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने गोविंद सिंह के नेता प्रतिपक्ष बनने पर खुशी जाहिर की।  

सरेआम गुंडागर्दी कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता 

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सिवनी जिले में गौकशी को लेकर आदिवासियों की हत्या के मामले में बजरंग दल पर कई गंभीर आरोप लगाए। बजरंग दल के ट्रेनिंग कैंप लाठी के दम पर चल रहे हैं गरीब तबके के लोगों को दबाने का काम किया जा रहा है। उसमें बजरंग दल श्रीराम सेना और विहिप जैसे संगठन इस कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे लोग जिन्होंने कांग्रेस की मदद की थी, उन्हें डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी और प्रदेश में लगातार बेरोजगारी महिला अपराध, अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों से अत्याचार बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी इसको लेकर लगातार विरोध करेगी पूरे प्रदेश में जनता को बीजेपी के खिलाफ किसान नौजवान और अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग के लोगों को गोल बंद करेंगे। गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर पर भी सवाल खड़े किए। गोविंद सिंह ने कहा शिवराज सिंह चौहान, कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।

PunjabKesari

बीजेपी 50 सीट से अधिक सीट ले आई को कर लूंगा मुंह काला

वहीं कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने एक बार फिर से दोहराया कि अगर बीजेपी 50 सीट से अधिक जीती तो वह राज भवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे।फूल सिंह बरैया ने दावा किया कि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के साथ साथ माइनॉरिटी के वोट बीजेपी को नहीं मिलेंगे। बीजेपी बार-बार कहती है कि वह संविधान को खत्म कर देगी। इसलिए अनुसूचित जाति वर्ग जनजाति वर्ग संविधान और भीमराव अंबेडकर को मानने वाला है और यह वर्ग इस कारण से बीजेपी को वोट देने वाला नहीं है।

आगामी चुनाव में पार्टी की जीत का किया दावा 

वहीं दूसरी तरफ मुसलमानों के घर बुलडोजर से गिराए जा रहे हैं। इसलिए मुस्लिम नाराज है, वह भी बीजेपी को वोट नहीं करेगा। पिछड़े वर्ग के वोट भी बीजेपी को नहीं मिलेंगे, क्योंकि पिछड़ा वर्ग भ्रमित हैं और भ्रमित वर्ग किसी का वोट बैंक नहीं होता। लेकिन यह वोट बैंक कांग्रेस का हो जाएगा। हम पिछड़े वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक टिकट देंगे और उन्हें कांग्रेस के साथ ले आएंगे, इसलिए मैं दावे से कहता हूं कि अब बीजेपी के पास कोई वोट बैंक नहीं बचा, इसलिए बीजेपी 50 सीट से अधिक नहीं ला पाएगी। 

संगठन को मजबूत करने पर जोर

2023 के लिए कांग्रेस का मंथन लगातार जारी है। ग्वालियर और चंबल अंचल में कमलनाथ के निर्देश पर मैं आया हूं। ग्वालियर और चंबल अंचल के भूतपूर्व सांसद भूतपूर्व मंत्री वर्तमान विधायक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महिला कांग्रेस के अध्यक्ष युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों से बातचीत की है।सामंजस्य समन्वय के साथ कमलनाथ के निर्देशों के अनुसार निचले स्तर तक पार्टी को लेकर जाना है। हमारे संगठन के चुनाव चल रहे हैं। अगस्त सितंबर तक हमारे संगठन के चुनाव हो जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News